श्रीलंका के राष्ट्रपति अनारा कुमारा दिसानायके अपनी पहली विदेश यात्रा पर रविवार, 15 दिसंबर को भारत पहुंचे। वह 17 दिसंबर तक नई दिल्ली में रहेंगे।

सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर श्रीलंकाई राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी से अहम बातचीत

राष्ट्रपति दिसानायके सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और तमिल समुदाय जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
रविवार को दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से मुलाकात की।

बोधगया का दौरा भी करेंगे

श्रीलंकाई राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान भारत-श्रीलंका के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के लिए एक व्यापारिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, उनका बिहार के बोधगया जाने का भी कार्यक्रम है।

चुनाव जीतने के बाद पहली विदेश यात्रा

अनारा कुमारा दिसानायके ने 22 सितंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की थी। वह वामपंथी नेता हैं और जनता विमुक्ति पेरामुना (JVP) पार्टी का नेतृत्व करते हैं।

पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को क्यों चुना?

श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद दिसानायके ने भारत को अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए चुना। यह श्रीलंका की परंपरा को दर्शाता है, जिसमें राष्ट्रपति सबसे पहले भारत का दौरा करते हैं।
इस यात्रा का एक उद्देश्य JVP की भारत विरोधी छवि को बदलना और दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here