अपने जिगरी Vinod kambli की हालत देख परेशान हुए सचिन तेंदुलकर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) की सेहत खराब हो गई है और वह अब खुद से उठ नहीं पाते। मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाला यह दिग्गज क्रिकेटर अब दूसरे की मदद से चल पा रहा है। कांबली हाल ही में पहली बार स्वास्थ्य समस्याओं के बीच सार्वजनिक रूप से सामने आए, जब वह मुंबई में एक कार्यक्रम में अपने पुराने दोस्त सचिन तेंदुलकर से मिले। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे उनके फैंस चिंतित हो गए और उनकी सेहत के लिए दुआ करने लगे।

यह मुलाकात मुंबई में दिग्गज कोच रमाकांत आचरेकर की स्मृति कार्यक्रम में हुई थी। सचिन मंच पर आए तो Vinod Kambli को कमजोर और हैरान देखकर वे परेशान हो गए और उनसे थोड़ी बातचीत की। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई कि कांबली की सेहत ठीक है या नहीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

विनोद कांबली पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनमें दिल की समस्याएं और अवसाद शामिल हैं। 2013 में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और इससे पहले उनकी एंजियोप्लास्टी भी हो चुकी थी। कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर कांबली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह चलने में मुश्किल महसूस कर रहे थे, जिससे फैंस चिंतित हो गए थे। हालांकि, कांबली ने बाद में बताया था कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। लेकिन सचिन के साथ ताजा वीडियो ने फैंस की चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here