Naxalites Murderd BJP Leader: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। नक्सलियों ने मंगलवार रात बीजेपी नेता मान्डो राम कुड़ियाम की हत्या कर उनके शव को सड़क पर फेंक दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है।

Naxalites Murderd BJP Leader: घर से उठाकर ले गए नक्सली

मंगलवार रात करीब 9 बजे, नक्सली कुटरु थाना क्षेत्र के सोमनपल्ली गांव पहुंचे। वहां से उन्होंने बीजेपी नेता मान्डो राम को उनके घर से किडनैप कर लिया। उन्हें गांव से कुछ दूरी पर ले जाकर बेरहमी से मार डाला।

पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

Naxalites Murderd BJP Leader: हत्या के बाद नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा छोड़ा, जिसमें उन्होंने मान्डो राम पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया। इस घटना की पुष्टि बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने की है।

हफ्तेभर में 5 हत्याएं, दहशत में क्षेत्र

बीजापुर में नक्सली लगातार दहशत फैला रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में पांच हत्याओं से क्षेत्र में खौफ बढ़ गया है:

6 दिसंबर को दो पूर्व सरपंचों की हत्या।

एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या।

दो दिन पहले, एक महिला की उसके पति के सामने हत्या।

अब बीजेपी नेता मान्डो राम कुड़ियाम की हत्या।

इन लगातार होती हत्याओं से लोग भयभीत हैं। नक्सलियों के खिलाफ हो रही पुलिस कार्रवाई के बावजूद, इन वारदातों से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here