Delhi Crime news: शनिवार सुबह दिल्ली के शाहदरा में विश्वास नगर के पास एक चौंकाने वाली घटना घटी। 52 साल के सुनील जैन, जो क्रॉकरी की दुकान के मालिक थे, मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर 3-4 गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

क्या हुआ?

पुलिस को सुबह 8:36 बजे घटना की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने घायल सुनील जैन को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

पुलिस का बयान:

सुनील जैन पर बिना किसी चेतावनी के गोलियां चलाई गईं।परिवार ने किसी दुश्मनी या धमकी से इनकार किया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

राजनीति गर्म:

इस घटना ने सियासत का माहौल और गरमा दिया।और बयानबाजी भी खूब हो रही है।

अरविंद केजरीवाल (AAP): उन्होंने कहा, “दिल्ली में कानून व्यवस्था का हाल खराब है। लोग डर में जी रहे हैं। अमित शाह दिल्ली को संभालने में नाकाम रहे।” सौरभ भारद्वाज (AAP): उन्होंने कहा, “दिल्ली अब क्राइम कैपिटल बन चुकी है। यह घटना प्रशासन की नाकामी का सबूत है।”

दिल्ली जैसे शहर में दिनदहाड़े ऐसी वारदातें आम लोगों के मन में डर पैदा कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here