bharatvasi-placeholder-image

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसेना जहाज के एलीफेंटा द्वीप जा रहे नीलकमल नामक एक यात्री जहाज से टकराने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस हादसे में तीन नौसेने के जवान समेत कुल 13 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं 101 अन्य यात्रियों को बचाए जाने की बात कही जा रही है। जबकि कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

सीएम फडणवीस ने लिया मामले का संज्ञान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा मुंबई के पास बुचर द्वीप पर नौसेना की एक नाव दोपहर करीब 3.55 बजे ‘नीलकमल’ यात्री जहाज से टकरा गई। शाम 7.30 बजे तक की जानकारी के अनुसार 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है। 13 मृतकों में 10 नागरिक और 3 नौसेना के जवान हैं। उन्होंने कहा कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 क्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टरों का उपयोग करते हुए नौसेना, तटरक्षक और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी कल सुबह उपलब्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here