पंजाब: सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमला 

पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमला हुआ। वह सेवा कार्य करने के लिए गुरुद्वारे जा रहे थे, तभी एक हमलावर ने उन पर गोली चला दी। लेकिन सुखबीर बादल इस हमले में बाल-बाल बच गए।

हमले के वक्त बादल पैर धोकर अंदर सेवा करने जा रहे थे। अचानक गोली चलने से स्वर्ण मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। सुखबीर बादल को तुरंत सुरक्षा घेरे में लिया गया और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मौके पर मौजूद सेवादारों ने हमलावर को पकड़ लिया। हमलावर का नाम नारायण सिंह चौरा है, जो ‘दल खालसा’ से जुड़ा हुआ है।

मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा के बावजूद हमलावर पिस्तौल लेकर अंदर कैसे घुसा, यह एक बड़ा सवाल है। इस घटना ने स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुखबीर बादल पर हमले के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है। इस घटना की पूरी जानकारी सामने आनी बाकी है, और जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here